Saturday, 25 January 2014

बस अगर आर्डर मिल जाये तो, मिटटी में मिला दें हम उसी तरफ !!

गाने आते जाते रहेंगे
लोग रिपब्लिक मानते रहेंगे
दिखा कर अपनी वीरता के जोहर

दुश्मन को हम पालते रहेंगे ?????

जांबाज है हिंदुस्तान
जांबाज है यहाँ के सैनिक
शूरवीर पैदा होते रहेंगे

फिर भी दुश्मन को हम बचाते रहेंगे ?????

सतरंगी सपने दिखा दिखा कर
आसमान में रंग उड़ा उड़ा कर
सलामी सब की लेते रहेंगे

फिर भी दुश्मन को सँभालते रहेंगे ?????

सीना चौड़ा है सैनिकों का
डरते नहीं किसी के बाप से
दांत बॉर्डर पर खट्टे करते रहेंगे

यारों फिर भी दुश्मन को पाले रहेंगे ?????

उड़ गया सिन्दूर बहनों का
उजाड़ गयी मांग उनकी सीमा पर
कट गए सर सैनिकों के वहां पर

फिर भी नेता हम को चुप कराते रहेंगे ?????

काट दो सर उसका , जो सर उठा दे हिंदुस्तान के तरफ
चीर दो सीना उसका, जो होंसला दुश्मन दिखाए हमारी तरफ
माँ का दूध पिला पिला कर हम ने भेजा है अपने सपूतों को
बस अगर आर्डर मिल जाये तो, मिटटी में मिला दें हम उसी तरफ !!

आप सब को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

अजीत कुमार तलवार
मेरठ

No comments:

Post a Comment