Sunday, 19 January 2014

तुझे बांध लिया पंडितों ने अपने बंधन में

तेरी एक झलक पाने
को मैं दौड़ा घर से
भाग भाग कर
पहुंचा में दर तेरे

बस पहुँच ही
गया था तुझे 
मिलने को में
पर बेबस
हो गया 
पहुँच के
दर तेरे

न मिलने दिया
न तुझे देखने
दिया, मुरझा दिया
मन का कमल
उस ने वहां मेरे

कहने लगे
बड़ी देर से आये
हो, तुम को नहीं
पता यहाँ जागे
है श्याम सवेरे से

अब झलक पानी
है उनकी तो आ
जाना शाम को चार
बजे इस मंदिर में

क्या यही है श्याम तेरे चोखट के पहरेदारो का काम
में तो घर छोड़ के आया, और यहाँ बंद है तेरा धाम
क्या तेरा भी समय है जागने और सोने का मेरे श्याम
बस एक झलक दिखा जय, वहीँ हो जायेगा मेरा काम

अजीत कुमार तलवार
मेरठ

No comments:

Post a Comment