Wednesday, 4 December 2013

क्या कर के मानेगे यह एकता के सिरिअल

जब से देखने लगे लोग, एकता कपूर के सिरिअल
शायद सिखा दिया उस ने बना दिया दुनिया को किलर
एक शादी के साथ साथ, दूसरी रातो रात करवा देती है
उस को देख देख दुनिया , भी मौज उड़ा रही है !!

जितनी भी सलेब्रती देखे, पहली को भगा रहे हे
दूसरी को लाने के लिए, पहली को नचा रहे हे
दूसरी तब आया करती थी, जब पहली मर जाती थी
आज तो पहली के सामने, ही सब कुछ गवा रहे हे !!

चाहे क्रिकेट हो या फ़िल्मी दुनिया के नामी लोग
धन दौलत के बलबूते, संस्कार भुला रहे हैं
पहली को क्यों लाया अब जो उसे भुला रहे हे
खुद तो करते नंगा नाच, दुनिया को भी सिखा रहे हे !!

देख देख कर इन का रूप दुनिया में बढ़ रहे अपराध
हर किसी ने करने कि ठान रखी है ,अब रोज अपराध
बढते देख देख कर दुनिया में नीचता के सारे काम
लोग भूलते जा रहे हैं, करने अपने सारे काम !!

कहते हैं जो बड़ा करता है, उसी के पद चिन्हों पर छोटा चलता है
क्या सोचेगा छोटा वाला, जब बड़े बड़े, यह लोग यह काम करते हैं
शिक्षा सेक्स की रोजाना दिख जाती है , घर और बाजारों में
इन कि शिक्षा ले ले कर , लोग अपना सब कुछ लूटा रहे हैं !!

अजीत कुमार तलवार
मेरठ



No comments:

Post a Comment