Saturday, 21 December 2013

नेता गिरी

++++++++++नेता गिरी +++++++++++


आने वाला है फिर से नया दौर टिकेट वितरण का
मारा मारी शुरू होने को है नेताओं में इस बात की
तुझ से ज्यादा बलशाली और धन शाली में हूँ भाई
तुन क्या तेरा बजूद क्या,तून यहाँ किस काम का !!

देखना यह टिकेट मुझे ही है मिलने वाला इस बार का
भरोसा रखा है मुझ पर में हूँ प्यारा आला कमान का
जीत के दिखा दूंगा इस सीट को में फिर से दोबारा
पहले भी मुझे ही सांसद बनाया भरोसा है जहाँ का !!

यह नेता गिरी भईया चलती है धन और बल के साथ
अगर पाकेट में है रुपईया तो बल भी मेरे ही है साथ
जहाँ तक भी यह नजर उठा दूंगा लोग वोट डाल देंगे
बस डर नहीं मुझे क्या होगा कल,वो सब संभल लेंगे !!

आला कमान को खुश रखना कुछ मजाक नहीं है
वो अगर मान गए तो फिर कुछ नुक्सान नहीं है
गलतिओं से आदमी सिख कर ही कुछ पाता है
नेता गिरी आजकल करने में भाई नुक्सान नहीं है !!

अजीत कुमार तलवार
मेरठ

No comments:

Post a Comment