Saturday, 1 February 2014

भईया धूम मचाएगा

पढो लिखो और जाकर
एक विज्ञानिक,
इंजिनियर, डॉक्टर
बन जाओ...बस..??

न पढ़ सको तो
घबराओ नहीं
किसी नेता के 
पीछे लग जाओ !!

दो चार साल में
उल्लू सीधा हो जायेगा
घर का चिराग
एक दिन नेता बन जायेगा !!

इतना न कमा सकेगा
पढ़ लिख कर
जितना कमा लेगा वो
यूं हिल मिल कर !!

रौनक ही रौनक हो जाएगी
बहना की बारात में
नेता गिरी की सौगात
धूम मचाती आएगी !!

सारे जग में उसका खौफ
होगा, पड़ोस में सब से
ज्यादा उस का रौब होगा
भईया धूम मचाएगा !!!!

अजीत कुमार तलवार "करूणाकर"
मेरठ

No comments:

Post a Comment