Tuesday, 26 November 2013

सूर्य की भांति चमकता रहे यह मेरा देश

सूर्ये कि भांति चमकता रहे यह देश मेरा
दुनिया के नक्शे पर दमकता रहे देश मेरा
दुनिया भर के देश सलाम करते रहे इसको
क्यों कि सब से जान दर है यह देश मेरा !!

मर मिट जाऊं इस देश कि खातिर न होगा मलाल मुझको
हवा, पानी, भूमि , आकाश, जल से है प्रेम मुझको
गर दुश्मन आँख उठा कर देख ले तिरछी नजर से
बस दिल करता है, ईसी वक्त कफ़न पहना दूं जाकर उसको !!

देश कि सेना का जोश किस बहरी मुल्क से छुपा नहीं है
जोशीला अंदाज हैं इन सैनिको का कभी रुका नहीं है
छुप कर वार करते हैं आंतकवादी इन बे हथियार सनिकों पर
जब हथियार हों हाथ में तो फिर इस से बुरा कोई नहीं है !!

नेता गिरी का देश है , भरा पड़ा है, नेतागिरी के आर्डर से
काश हर सैनिक के हाथो होता आर्डर तो दीखता जोश जवानो में
बर्बाद कर देते उन सभी के आंतकवादी होसलो को
जो आँख उठा, देख लेता , भारत माता कि उस सीमा को !!

गाँधी गिरी ने जब नीचा दिखा कर थप्पड़ दूसरा खा लिया
दुनिया भर ने दोस्तों, भारत माता को नीचे दबा लिया
वो लोग अब परलोक सिधार गए, जब कभी ऐसा होता था
अब वो होता है, भारत में, जो पहले कभी नहीं होता था !!

किसी चीज कि कमी नहीं है, भारत माता कि सुनो गोद में
हर घर का एक एक लाल कुर्बान हो जाता है इस कि गोद में
में "अजीत" पैदा हुआ भारत माता तेरी ममता कि ही गोद में
कुर्बानी अगर चढ़ जाऊ, तो कोई मलाल नहीं, तेरी इस गोद में !!


अजीत कुमार तलवार
मेरठ

No comments:

Post a Comment