Tuesday, 26 November 2013

करवा चौथ का गरीबों के साथ मजाक

कल करवा चौथ के दिन को
चैनल वालो ने मजाक बना दिया
चाँद कब निकले गा, कब नहीं
उस का हर शेहर में भुरता बना दिया !!

कौन कितना सज रही है,
किस को किस उपहार से नवाजा है
उस के पति ने, खुलासा करवाने
के लिए लोगो का बैंड बजा दिया !!

इस का कितना बुरा असर होगा
किस कि मानसिकता कैसी होगी
किस का कितना बलबुत्ता है
कौन पति से क्या लेगी !!

किस के पति कि क्या हैसियत है
बेचारा पता नहीं किस लायक है
उपहार देने से ही क्या प्यार बढेगा
सब कम पूंजी वालो को निचा दिखा दिया !!

हर पत्नी के दिल में यह सब देख कर
जरूर ऐसा विचार कभी तो आएगा
कब मुझे भी मिलेगा ऐसा तोह्फ्फा
जैसा चैनल वालो ने रात दिखाया था !!

महंगाई के इस मौसम में घर चल जाये तो
उस से बड़ा तोह्फ्फा पत्नी के लिए पति का क्या होगा
सारा सारा दिन धक्के खा खा कर जो पैसा जोड़ता होगा
बंद करो यह अमीरों वाला ,हमें हमारे हाल का सहारा होगा !!

अजीत कुमार तलवार
मेरठ

No comments:

Post a Comment