Sunday, 2 March 2014

जगत के रखवाले ,मेरे शंकर भोले भाले

@@@@@ जगत के रखवाले ,मेरे शंकर भोले भाले @@@@@

खुशियन जगत को दे देना मेरे भोले भंडारी
दुःख दर्द सब के मिटा देना ओ मेरे भोले भंडारी
उल्टों को सीधे रस्ते पर जल्दी ले आना ओ मेरे भोले भंडारी
फिर से एक बार अपनी नजर का तीर चला देना मेरे भोले भंडारी !!

दुनिया ने तेरा मजाक बना रखा है
तेरी दी प्रक्रति का सर्वनाश कर रखा है
दिल में भरा है मैल इतना की हर साल
गंगा जी में जाकर उस में डूबा रखा है !!

तुझ को अँधा जानकर तेरे सामने खेल कर रहे
अपने दंगल से वातावरण को सेल कर रहे
एक अपनी ख़ुशी की खातिर ओ मेरे केदारनाथ
तेरे पवित्र स्थान को अपनी गंदगी से हैं भर रहे !!

शायद वो भूल गए की तेरी लाठी में कितना दम है
उनको दिखावा करने को बस सूझता बम बम है
जो व्याकुल हैं तेरे प्यार में हर दम सच वो बम बम है
बस एक बार दर्शन दे के, कर दे सब की जुबान को बंद !!

बोल बम बम बम

जय शिव शंकर
अजीत तलवार
मेरठ

No comments:

Post a Comment