Sunday, 2 March 2014

पंजाब मेरा ----पार्ट 2

@@@@@@@@@ पंजाब मेरा @@@@@@@@
@@@@@@@@@ पार्ट 2 @@@@@@@@@

मेरा पंजाब किसी से कम नहीं
इसी लिए मुझे किसी का गम नहीं
एक बार जिस ने इस धरती को चूमा 
फिर उस को आता कहीं चैन नहीं !!

भांगड़ा, गिद्दे ने मचा के रख दी धूम
सारी दुनिया नाच रही मच गयी यारो धूम
आज हर शादी बयाह में हो रहा धूम धडाका
तभी तो हर फंक्शन में पंजाब है मन को भाता !!

दिल रखते हैं, दिल से बात करते हैं,तभी तो प्रेम करते हैं
इस लिए यारो हम आप सब को दिल में संजो के रखते हें
क्या कोई है दुनिया में ऐसा प्यारा प्रदेश यारो
जहाँ पर हम पंजाब के दिल वाले लोग नहीं बसते हैं !!

मेरा कहना मानो, एक बार मेरे पंजाब को जरूर जानो
दुनिया की प्रेम की तस्वीर वहीँ पर जा के बदल जाएगी
जहाँ जहाँ भी आग लगी है , दिलो में मेल भरा है
वहां जाकर मेरे कहना है"अजेत" आदत जरूर सुधर जाएगी !!

जय हो,,मेरा प्रेम पंजाब..,

अजीत तलवार
मेरठ

No comments:

Post a Comment